Weather Forecast : दिल्ली में चलेगी तेज हवा, मुंबई में होगी बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Today/ File Photo
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है. झारखंड में भी गर्मी का दौर जारी रहेगा. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : दिल्ली में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं राजधानी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है. आज यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पढ़ें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान का मौसम
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभागों में बारिश की संभावना व्यक्त की है जिससे यहां के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी.
बिहार में मानसून का इंतजार होगा खत्म
मानसून बिहार में जल्द प्रवेश करने वाला है. वर्तमान में यह किशनगंज से करीब 28-30 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिमी बंगाल के इस्लामपुर क्षेत्र में रुका नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवैया के शक्तिशाली नहीं होने की वजह से मानसून बिहार की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहा है. सूबे के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य के अलावा उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में कुछ जगहों पर प्री मानसून बारिश जारी रहने की संभावना है. शेष हिस्सा लगभग पूरी तरह शुष्क रहेगा.
झारखंड का मौसम
झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. सूबे में 9 जून तक हीट वेव की स्थिति रह सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की आशंका मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गयी है. साथ ही तेज हवाओं के झोंके चलने की संभावना है. अपने पूर्वानुमान में विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की भी संभावना जतायी है.
मुंबई में बारिश
मुंबई के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. कारोबारी नगरी के कई इलाकों में मानसून से पूर्व की पहली बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलती नजर आई. मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है.
Read Also : Jharkhand Weather: झारखंड में Heat Wave से फिलहाल राहत नहीं, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की भी आशंका
इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं लक्षद्वीप, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मराठवाड़ा के अलावा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तरपूर्वी बिहार, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










