Weather Forecast : दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast/ File Photo

Weather Forecast : दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे है. झारखंड में भी बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली में शनिवार को धूल भरी आंधी चलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली, हालांकि तब भी अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. साथ ही हल्की बारिश होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं राजधानी में चल सकती है. आज राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी से राहत

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले दो-तीन दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, हालांकि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4-5 जून को फिर से अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Read Also : Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक खुशगवार रहेगा बिहार का मौसम, तापमान में कमी से लोगों को मिली राहत

बिहार में बारिश के आसार

बिहार की राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, मानसून के बादल तय समय पर ही बिहार में प्रवेश करेंगे. 13 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून की इंट्री हो सकती है. मौसम विभाग ने रविवार को दो से चार जिलों में दिन-रात लू चलने का अलर्ट जारी किया है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में हल्की बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पश्चिमी हिमालय के अलावा कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं.

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम पर नजर डालें तो गढ़वा और पलामू में हीट वेव चल सकती है. वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन