Weather Forecast : दिल्ली में बारिश के आसार, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में मौसम गर्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. 6 और 7 जून को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. आज मौसम शुष्क रहेगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में बारिश के आसार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सूबे के कुछ भागों में पांच से आठ जून के दौरान मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में जल्द पहुंचेगा मानसून

बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलनेवाली है. बंगाल की चौखट पर आ चुका मानसून अगले दो से तीन दिनों के अंदर बिहार दाखिल हो सकता है. इस बीच विभाग ने कई जिलों में प्री मानसून बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 5 जून से 10 जून तक झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा के साथ-साथ जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं 8 जून तक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार में लू चलने के आसार है.

Read Also : Bihar Weather: मौसम को अब मानसून का इंतजार, बिहार में बारिश का येलो अलर्ट

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, बुधवार को पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, सिक्किम, असम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं. केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, दक्षिण मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

उत्तर पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन