Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
weather today
Weather Forecast: झारखंड का मौसम सुहाना नजर आ रहा है. यहां बारिश की वजह से तापमान में कुछ गिरावट आई है. वहीं, दिल्ली में अब मौसम गर्म हो चला है. जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर का मौसम अब गर्म होने लगा है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस सोमवार को रिकॉर्ड किया गया. विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है. 13 अप्रैल के बाद से राजधानी में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
राजस्थान में आंधी का पूर्वानुमान
बात राजस्थान के मौसम की करें तो यहां गर्मी के जोर पकड़ने लगी है. मंगलवार से एक बार फिर सूबे के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान के 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो सामान्य से कुछ ज्यादा है. विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से राजस्थान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जबकि अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.

कर्नाटक का मौसम
कर्नाटक में तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो, मंगलवार को चिकमगलुरु, कोडागु और मैसूर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा. आईएमडी ने इसी तरह 10 अप्रैल को कोडागु जिले के अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. बेंगलुरु में बारिश की कोई संभावना नहीं है.
Read More : Bihar Weather: बिहार में बिगड़ा रहेगा मौसम, पटना समेत इन शहरों में बारिश को लेकर अलर्ट
इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को, दक्षिणी ओडिशा, पूर्वी असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार मंगलवार को ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी है.
Read Also : सरहुल के दिन रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
झारखंड का मौसम
रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 9 अप्रैल को यानी आज राजधानी रांची समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में हवाएं चलेंगी. यहां गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने रांची में 12 अप्रैल तक आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान जताया है. 12 अप्रैल तक हल्की बारिश राजधानी में देखने को मिल सकती है.
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम की बात करें तो सूबे के दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. यहां मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










