हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत

Updated:
विज्ञापन

Himachal Pradesh Bus Accident, Photo-PTI

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस टिस्सा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास सड़क से नीचे गिर गई. हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत की खबर है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार (8 अगस्त) की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक- हादसा सुबह करीब सवा सात बजे हुआ. चुराह घाटी का करीब 27 किलोमीटर लंबा यह पहाड़ी मार्ग काफी संकरा है और कई जगहों पर गहरी खाइयां हैं. यह रास्ता साच दर्रे की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों में भी शामिल है.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने शुरू की मदद

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि अभी यह अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में कुल कितने यात्री सवार थे. हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद NDRF, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा और राजस्व विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गईं.

11 घायल, 6 की हालत गंभीर

हादसे में घायल 11 लोगों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, बस के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में उन्होंने कहा-

चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए बस हादसे में सात लोगों के निधन और 11 अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन को सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मानसून में सड़क हादसों से 78 मौतें

पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मौजूदा मानसून के दौरान 30 जून से 7 अगस्त के बीच सड़क हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है. चंबा हादसे के बाद पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola