Weather Forecast : दिल्ली में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों में बरिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast : देश के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं. वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तट से टकरा सकता है जिससे बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. जानें आज के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आज दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए मतदान जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. हालांकि, दिल्ली में इस दौरान लू चलने की कोई आशंका नहीं है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप

देश के कई हिस्सों में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को राजस्थान के फलोदी में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल देश में दर्ज अब तक का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 23 स्थानों पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड किया गया. राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 मई तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

इन राज्यों में ‘रेड’ अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रात का मौसम भी गर्म रहने की आशंका व्यक्त की गई है.

रविवार रात को तट से टकराएगा चक्रवात रेमल

इस बीच, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जानकारी दी गई है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तट से टकरा सकता है. राज्य के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश देखने को मिल रही है. आईएमडी ने बताया कि यह चक्रवात अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और शनिवार रात तक और भी तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेगा. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान रेमल का असर पूर्व बिहार के हिस्से में कम नजर आएगा.

यहां भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करने का काम किया है. विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

केरल में भारी बारिश

केरल में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन