Weather Forecast: झारखंड में अगले 5 दिन बारिश की संभावना, केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में बाढ़ की आशंका
Rain Alert
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने केरल को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल में बाढ़ की आशंका जताई गई है.
Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले पांच दिन बारिश होने की संभावना है. 11, 12 और 13 अगस्त को रात्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. जबकि 14, 15 और 16 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 11 अगस्त और 14 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है.
दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यातायात बाधित और जगह-जगह जलभराव हो गया. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.
आईएमडी ने केरल के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में केरल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने उत्तरी जिलों – पलक्कड़ और मलप्पुरम- में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके अलावा पथनमथिट्टा व इडुक्की में 12 और 13 अगस्त को जबकि पलक्कड़ व मलप्पुरम में 13 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और भूस्खलन तथा अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में 128 सड़कें बंद रहीं. स्थानीय मौसम कार्यालय ने 16 अगस्त तक भारी वर्षा के ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक मंडी, सिरमौर, शिमला और कुल्लू जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की चेतावनी भी दी है.
पीएम मोदी ने वायनाड तबाही का लिया जायजा, पीड़ितों से की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










