अगले 4 दिन इन राज्यों में हो सकती है बारिश, बढ़ेगी ठंड, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय के इलाकों को प्रभावित करता रहेगा. इसके बाद 19 और 21 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast : आइएमडी के अनुसार, 18 से 22 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन राज्यों में कुछ जगह बर्फबारी भी होने की संभावना है. 18 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

वहीं, 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तराखंड में कई जगहों पर तेज बारिश या बर्फबारी हो सकती है.22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

दिल्ली-एनसीआर में तेज ठंड

दिल्ली-एनसीआर में धुंध और कड़ाके की ठंड लगातार बनी हुई है. रविवार को भी कोहरे के साथ तेज ठंड पड़ेगी. न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सोमवार के बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. इस वजह से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है. अगले कुछ दिनों में खासकर घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है. एक के बाद एक आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस कश्मीर को प्रभावित करेंगे, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. रविवार को ऊंचाई वाले कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

राजस्थान में शीतलहर से राहत

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को शीतलहर से राहत मिली है. वहीं, नेक्स्ट वीक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के कुछ भाग में 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने व पाला पड़ने की संभावना है. इसके प्रभाव से 22 से 23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भाग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, 23 से 24 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भाग में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola