Weather Forecast : लो प्रेशर की वजह से इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

This Tuesday, Aug. 8, 2023, satellite image released by NASA shows Tropical Storm Khanun, looming over Japan's southwestern islands. Khanun has taken an unusual, meandering path around Japan's southwestern islands for more than a week, dumping heavy rain, knocking out power to thousands of homes and disrupting flights and train services. South Korea's weather agency reported that Khanun was expected to make landfall in South Korea on Thursday morning. (NASA Worldview, Earth Observing System Data and Information System AP/PTI(AP08_08_2023_000288A)

Weather Forecast : स्काइमेट वेदर के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार लो प्रेशर का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के हिस्सों और उत्तरी ओडिशा के ऊपर है. मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर बहराईच, पटना, धनबाद और दीघा से होकर गुजर रहा है, और फिर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रहा है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

undefined

मौसम कार्यालय ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल से लगती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इस तंत्र के अगले दो से तीन दिन में उत्तर ओडिशा-उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने के आसार हैं. आईएमडी के अनुसार ओडि के गजपति,गंजम,रायगढ़, खुर्दा,पुरी,नयागढ़,सोनेपुर,बारगढ़, संबलपुर, झारसुगुडा और सुंदरगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) हो सकती है. कुछ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गयी है.

undefined

मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है कि ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक ,बालासोर, केन्द्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, नयागढ़,ढेंकनाल, अंगुल, जाजपुर, क्योंझर, खुर्दा, कटक, पुरी, गंजम, गजपति, कोरापुट,रायगढ़,कालाहांडी और कंधमाल जिले भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं.

undefined

राजस्थान में आने वाले दिनों में कई संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जयपुर मौसम केंद्र की तरफ से यह जानकारी दी गई है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आज कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट के ऊपर बना हुआ है. इसके आगामी 2-3 दिनों में उत्तरी उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. उपरोक्त तंत्र के असर से आगामी तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन