Weather Forecast Updates : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कश्मीर में रिकार्ड तोड़ सर्दी, जानें अपने शहर का हाल
Weather Forecast today Live Update : पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. हिमालय की पहाड़ियों और गंगा के मैदानी भागों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रहने की बात कही है. वहीं, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पंजाब, हरियाणा में लोगों को ठंड से मिली थोड़ी राहत
पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली. मौसम विज्ञान के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंड़ीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अुनसार, अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना औ पटियाला सहित कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही.
कश्मीर : न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज
कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी. वहीं लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिली, क्योंकि घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहा. मौसम विज्ञान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के 22 जनवरी से कुछ दिन के लिए केन्द्र शासित प्रदेश को प्रभावित करने का अनुमान है.
यूपी में छाया घना कोहरा, ज्यादातर जगहों पर नहीं दिखा सूरज
उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में पिछले चौबीस घंटों में हल्का और घना कोहरा होने के कारण सूरज नहीं दिखा. धूप नहीं निकलने से पूरा प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है. मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, मुरादबाद, आगरा मंडल में दिन के तापमान में थोड़ी बढोत्तरी हुई. लेकिन, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, झांसी मंडलों में तापमान नीचे गिरा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी.
राजस्थान के कई इलाकों में छाया घना कोहरा
राजस्थान में बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, अजमेर जिलों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में पूर्वा हवाओं के चलने से नमी बढ़ गयी है. इन परिस्थितियों में आगामी दिनों में जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के अधिकतर इलाकों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है.
अगले पांच दिन तक ठंड से राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. घने कोहरे के साथ-साथ लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ेगा. एक सप्ताह से तापमान में कमी आने का सिलसिला जारी है.
जम्मू-कश्मीर में टूटा 30 साल का रिकार्ड
कश्मीर में मौसम का सितम जारी है. डल लेक पूरी तरह जम चुकी है. तापमान सून्य से 7 डिग्री नीचे आ गया है. रविवार को तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया. जो बीते 30 सालों में सबसे न्यूनतम तापमान में.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए