Weather Forecast: MP में फरवरी महीने में ही गर्मी से तेवर देख लोग हैरान, जानें अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast: देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है. पूरे देश में गर्मी दस्तक देने लगी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से अधिक रहा. मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही गर्मी से तेवर देख लोग हैरान
मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही गर्मी से तेवर देख लोग हैरान हैं. हालांकि, उछलते तापमान में रुकावट आई है. कुछ सिस्टम आगे खिसकने से हवाओं का रुख बदलकर पश्चिमी हो गया है और कई इलाकों में बादल भी बन रहे हैं. दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा, उसके बाद तापमान के फिर उछलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है. उसके प्रभाव से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं
ताजा मौसम की बात करें तो दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. लेकिन बढ़ रही गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है. गौरतलब है कि पक्षिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है. इस कारण उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती है. इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी हवा चलेंगी. गौरतलब है कि दिल्ली में गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है. फरवरी में ही वहां अप्रैल मई सी गर्मी पड़ रही है.
बर्फबारी से रास्ता बंद
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद कई रास्ते बंद हैं. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि बर्फ जमीं होने के कारण जलापूर्ति और बिजली आपूर्ति भी बाधित हैं.
खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा
देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब होने के कारण धुंध है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 201 (खराब) श्रेणी में है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यह दिन 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन था.
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. राजधानी देहरादून के कैंट एरिया में बीते दिन मंगलवार को बारिश देखने को मिली थी. स्थानीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने तथा मध्य एवं ऊंचे पहाड़ों पर छिटपुट स्थानों पर हिमपात एवं वर्षा होने का अनुमान लगाया है.
फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी
देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है. पूरे देश में गर्मी दस्तक देने लगी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से अधिक रहा. मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए