Weather Forecast: दिल्ली में होगी हल्की बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमालय, दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तेलंगाना, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर छिटपुट बारिश संभव है. पंजाब में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश हो सकती है.
दिल्ली में होगी हल्की बारिश
मौसम विज्ञानियों ने रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना के साथ बादल छाये रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं एवं हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक दिल्ली एनसीआर में लू चलने की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली एनसीआर के इलाकों में 23 और 24 अप्रैल को फिर से बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की गयी है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, गुमला, गढ़वा, पलामू, गिरिडीह, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा के कई इलाकों में आज मेघगर्जन के साथ बारिश होगी.
बिहार का मौसम
बिहार में मौसम (Bihar ka mausam) ने फिर एकबार करवट ली है. 21 अप्रैल को प्रदेश के किसी भी इलाके में लू नहीं चली. अब अगले पांच दिनों तक बिहार में लू नहीं चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है. आइएमडी के अनुसार, बिहार में आंधी-पानी का दौर अलग-अलग स्थानों पर जारी रहेगा.
झारखंड में कुछ देर में बारिश
रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 3 घंटों में बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रांची में सतही हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए