Weather Forecast: देशभर में चढ़ा पारा, यूपी में 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ हमीरपुर और प्रयागराज सबसे गर्म
4 July 2020 Patna me tej Barish
Weather Forecast Live Updates : पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है. जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन इलाकों में एक दो दिनों में बारिश हो सकती है. मौसम की ताजा अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
देशभर में चढ़ा पारा
देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के कारण लू की स्थिति बनी रही, जबकि इस दौरान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी के पास माछिल में करीब तीन इंच बर्फबारी दर्ज की गई. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर सहित मैदानी इलाकों में रात भर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने मंगलवार शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है.
देश के इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विभाग ने कहा है कि चार अन्य राज्यों सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीट वेव की स्थिति होने की आशंका है, जो आने वाले समय में लोगों के लिए कठिनाई पैदा कर सकती है. गौरतलब है कि देश भर में सामान्य से अधिक गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है.
बिहार के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए लिए पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल सहित बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इसके अलावा, बेगूसराय, नालंदा, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, खगड़िया, मुंगेर और कई अन्य जिलों में भी लू की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में आज 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है. कुछ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है. (भाषा)
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए