Weather Forecast: मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें अपने इलाके का मौसम
Weather Forecast Updates : पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, यूपी, समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्से, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है.
यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.
सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि कि मई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित देश के पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा, पूर्वोत्तर क्षेत्र, केरल, आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है.
बिहार में मौसम लेगा करवट
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 29 अप्रैल से तीन मई तक लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल छाये रह सकते हैं. अगले एक से दो दिनों तक वर्षा की संभावना कम है. उसके बाद मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनने के कारण एक से दो मई के बीच वर्षा की संभावना बन सकती है. एक से तीन मई के बीच बारिश के दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है. बता दें कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ का एक टर्फ लाइन एक्टिव है. इसके कारण राज्य के मौसम में बलाव देखने को मिल रहा है.
मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने और कुछ दिन लू चलने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.
ताजा हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को ताजा हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है. कई क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तरी कर्नाटक में बढ़ते तापमान को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है.
कर्नाटक – बढ़ती गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी
कर्नाटक में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए हीट वेव एडवाइजरी जारी की है. स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप डी ने कहा, कर्नाटक में लू की स्थिति बनी हुई है. सरकार ने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच बाहरी सार्वजनिक कार्यक्रमों और गतिविधियों से बचने की सलाह दी है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए