Weather Forecast LIVE: दिल्ली में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. देश के उत्तरी हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीतलहर और कोहरे की चेतावनी है. वहीं, आज यानि 25 दिसंबर की सुबह के शुरुआती समय में हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, असम और त्रिपुरा में ज्यादा कोहरे की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. सफदरजंग स्थित मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी. रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राजधानी का सबसे ठंडा स्थान बन गया.
कश्मीर में ठंड बढ़ी, कई जगहों पर मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज
कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा. हालांकि, अगले हफ्ते बारिश की संभावना है.
राजस्थान के सीकर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
राजस्थान में शनिवार रात सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि प्रदेश के करौली में शनिवार रात पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री, चूरू में 2.5 डिग्री, बीकानेर में 3.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 3.9 डिग्री, अलवर में 4.0 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 4.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, अन्ता (बारां) में 5.3 डिग्री और श्रीगंगानगर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यूपी में ठिठुरन से मिलेगी राहत?
यूपी में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है. साथ ही घने कोहरे से भी जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है. यही वजह है कि राज्य में हादसों की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत देश के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है. वहीं मौसम विज्ञान के मुताबिक अभी कुछ दिनों शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान
राजस्थान में शनिवार रात सीकर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि सिरोही में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, जबकि कोटा में 11.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में शीतलहर का पूर्वानुमान जताया है.
कश्मीर घाटी में बढ़ी ठंड
कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा. हालांकि, अगले हफ्ते बारिश की संभावना है. अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार की रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में सामान्य से नीचे रहा. कड़ाके की ठंड की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप जम गए हैं और साथ ही डल झील का अंदरूनी हिस्सा भी जम गया है.
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए