Weather Forecast : 26 और 27 मार्च को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Weather Forecast : कोरोना वायरस (coronavirus) के बढ़ते खतरे के बीच देश में बेमौसम बारिश (rain) भी एक मुसीबत बनकर बरस रही है. बुधवार को उत्तर भारत एवं मध्य भारत के कई शहरों में तेज बारिश हुई और आंधी चली. पूर्वानुमान की मानें तो अभी मौसम और बिगड़ सकता है. ताजा अनुमान के अनुसार 26 और 27 मार्च को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है.
नयी दिल्ली : पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता को देखते हुये मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार देर रात से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण औसत तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है.
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच देश में बेमौसम बारिश भी एक मुसीबत बनकर बरस रही है. बुधवार को उत्तर भारत एवं मध्य भारत के कई शहरों में तेज बारिश हुई और आंधी चली. पूर्वानुमान की मानें तो अभी मौसम और बिगड़ सकता है. ताजा अनुमान के अनुसार 26 और 27 मार्च को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है.
मौसम विभाग की क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख वैज्ञानिक डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है. इसके मद्देनजर दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को शाम से दिखना प्रारंभ होगा.
इसके कारण उत्तर में जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश तथा मैदानी क्षेत्रों में दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में रात को बारिश एवं तूफानी हवाओं का दौर शुरु होगा जो कि शुक्रवार को धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है. डा. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण सामान्य औसत तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के रूप में दिखने का पूर्वानुमान है.
इस दौरान शुक्रवार को दिल्ली और सीमावर्ती हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश, 35 से 45 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवायें, धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में 27 मार्च को बर्फबारी एवं बारिश की संभावना जतायी गयी है.
उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के पूर्वी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली सहित उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में गिरावट आने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. इसके परिणामस्वरूप 30 मार्च तक इन इलाकों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










