Weather Forecast: भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, आसमान से बरसेगी आग! हीट वेव अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Weather Forecast: अप्रैल की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि इस बार अप्रैल महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी. कई इलाकों में लू का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में 10 से 11 दिन लू चलने की संभावना है. मई में भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सें गर्मी से तपेंगे.

विज्ञापन

Weather Forecast: अप्रैल का महीना शुरू होते ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो महीने यानी अप्रैल और मई में कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ सकती है. मार्च महीने में कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होगा.

Weather forecast

आईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले दो महीने देश के कई राज्यों में आग उगलने वाली गर्मी पड़ेगी. दिल्ली, यूपी, राजस्थान , पंजाब हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी.

Weather forecast

मौसम विभाग ने कई जगहों पर भयंकर लू चलने की संभावना भी जताई है. भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश में अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. मध्य और पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चल सकती है.

Weather forecast

आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

Weather forecast

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है.

Weather forecast

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के कई और राज्यों में मौसम करवट लेगा. दिन लू चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप दिखेगा.

Weather Forecast
Weather forecast
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola