Weather Forecast : झारखंड में बारिश, जानें होली में कैसा रहने वाला है अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast : देश के कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें होली के दिन देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast : देश की राजधानी दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली जिसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 16 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके अनुसार, 29 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना है जबकि 30 मार्च को फिर राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों में होली पर कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, सोमवार को पंजाब, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.


Read Also : 10 डिग्री बढ़ा तापमान, कल संताल परगना में बारिश के आसार, जानें होली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में सोमवार को बादल छाए नजर आ रहे हैं. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, सूबे के पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सोमवार को 33 से 38 डिग्री ���े बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

बिहार का मौसम

बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया के साथ-साथ किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश हो सकती है. इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola