10 डिग्री बढ़ा तापमान, कल संताल परगना में बारिश के आसार, जानें होली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में टर्फ का असर समाप्त होते ही मौसम शुष्क हो गया. दो दिन में तापमान 10 डिग्री बढ़ गया. होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?
Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में टर्फ का असर समाप्त होते ही मौसम शुष्क हो गया है. धूप खिलने से तापमान भी चढ़ने लगा है. पिछले दो दिनों में झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया है.
25, 26 मार्च को है झारखंड में होली
रविवार (24 मार्च) को होलिका दहन और 25 एवं 26 मार्च को होली है. होली के दिन झारखंड का मौसम कैसा रहेगा. रांची का मौसम कैसा रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इसकी जानकारी रविवार (24 मार्च) को दी.
होली के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड का अधिकतम तापमान सोमवार (25 मार्च) को 33 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहने का अनुमान
बात रांची के मौसम और तापमान की करें, तो 25 मार्च को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम केंद्र के मुताबिक, होली के दिन झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
झारखंड के कई हिस्सों में होली के दिन हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश के पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. वहीं, रांची में सोमवार को दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है.
इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा गर्मी
पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
14 जिलों का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने का अनुमान
झारखंड के 14 ऐसे जिले हैं, जहां का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ये जिले गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज हैं.
23.6 डिग्री से 32.6 डिग्री हुआ रांची का अधिकतम तापमान
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि बारिश और बादल के कारण गुरुवार (21 मार्च ) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड था, जो रविवार को 32.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया. तापमान में और वृद्ध होने का अनुमान है. 29 मार्च तक राजधानी और आसपास के जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, होली के दिन आसमान में बादल छाये रहने और हल्के दर्जे की वर्षा के आसार हैं.
Also Read : झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




