ePaper

झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Updated at : 01 Feb 2024 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर झारखंड में दिख रहा है. इसकी वजह से मैदानी इलाकों में कोहरा भी देखने को मिलेगा. 1 फरवरी की सुबह में बारिश हुई. इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची समेत पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार (1 फरवरी) की सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. खूंटी में 3.5 मिलीमीटर और गुमला जिले के भरनो में 2.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. आने वाले दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है.

शाम तक और कई जिलों में होगी बारिश

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार (31 जनवरी) से ही आसमान में बादल थे. इसकी वजह से पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई. इसी बादल के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के साथ-साथ मध्य झारखंड की ओर शिफ्ट करने की उम्मीद थी, लेकिन धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया. हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना अब कम है.

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इसकी वजह से मैदानी इलाकों में कोहरा भी देखने को मिलेगा. 1 फरवरी की सुबह में बारिश हुई. इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन अब एक-दो दिन में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में शीतलहर, माइनस में पहुंचा मैक्लुस्कीगंज का पारा, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

रांची का न्यूनतम तापमान 11.6 से बढ़कर 14.5 डिग्री हुआ

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि गुरुवार (1 फरवरी) को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले क्रमश: 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड और 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड था.

जमशेदपुर का भी बढ़ा न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहा, लेकिन यहां भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो एक दिन पहले 15.5 डिग्री सेंटीग्रेड था.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच फिलहाल कोहरे से राहत नहीं, आंशिक बादल छाए रहने के आसार

डालटेनगंज के मौसम का ऐसा रहा हाल

डालटेनगंज में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. गुरुवार को यहां का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो एक दिन पहले 10.8 डिग्री सेंटीग्रेड था. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहा. इस तरह देखें, तो सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गए हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: गिरा चार डिग्री पारा, जम गईं पुआल पर गिरी ओस की बूंदें, अभी राहत नहीं, बारिश के भी आसार

आपके जिले में कितना है अधिकतम और न्यूनतम तापमान

undefined
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola