Weather Forecast: दिल्ली राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम, झारखंड में झमाझम बारिश, जानें यूपी-बिहार समेत देशभर का हाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Sep 2024 7:04 AM
Weather Forecast
Weather Forecast: सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना काफी कम है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रह सकता है. एक नजर डालते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Forecast, Heavy Rain Alert: देश में मौसम तेवर अभी भी तल्ख हैं. कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि देश से अब मानसून की विदाई होनी शुरू हो गई है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना जताई है. एक नजर डालते है देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल.
दिल्ली में आज बारिश की संभावना कम
दिल्ली एनसीआर में रविवार को आसमान पर बादलों का डेरा रहा. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना काफी कम है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना कम है. 18 और 19 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि बीते दो दिनों में एक-दो जगह हल्की बारिश हुई. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
यूपी में झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 से 18 सितंबर तक बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.
हरियाणा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश की संभावना जाहिर की है. विभाग ने कहा है कि कई जिलों में आज जोरदार बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि उत्तराखंड में 17 सितंबर से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना है.
हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में बुधवार तक अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य में 21 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है.
पुलिस ने CSP संचालकों को दिया सख्त निर्देश, गलती करने पर होगी कार्यवाई, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










