मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ‍़ेगी गर्मी, जानें 12 अप्रैल तक का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Rain and Heat Wave Alert

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 11 से 12 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने का अनुमान है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 11 से 14 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकतीं हैं. इस दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रहेगा. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 अप्रैल को बिजली गिर सकती है.

वहीं, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 16 अप्रैल के बीच और ओडिशा में 13 व 14 अप्रैल को गर्म हवा की लहर (लू) चलने की संभावना है. इस दौरान तापमान काफी बढ़ सकता है, जिससे दिन में तेज गर्म हवाएं चल सकतीं हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 11 से 16 अप्रैल के दौरान मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 11 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा. 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले 7 दिन राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अगले 3 से 4 दिन में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : आंधी, बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में 10 से 12 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहने वाला है. 11 से 14 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. इस दौरान तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola