ePaper

Watch Video: उत्तराखंड में खेलों को मिलेगी नई उड़ान, सीएम धामी ने की 23 खेल अकादमियों की घोषणा, बच्चों संग खेली कबड्डी

Updated at : 27 Oct 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami Played Kabaddi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कबड्डी खेलते हुए

Watch Video: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में जल्द 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी. इसकी घोषणा सीएम धामी ने तपोवन में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में ‘सांसद खेल महोत्सव’ के उद्घाटन के मौके पर कही. इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कबड्डी खेलने का आनंद भी उठाया. सीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Watch Video: सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में उत्तराखंड विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाने लगा है.

स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान से उत्तराखंड को खेल में मिलेगी नई उड़ान

सीएम धामी ने कहा, ‘‘ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के अंतर्गत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी.’’ उन्होंने बताया कि इन अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्वस्तरीय एथलीट और 1000 अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हल्द्वानी में उत्तराखंड का प्रथम खेल विश्वविद्यालय एवं लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं.’’ उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा कुल 103 पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति भी लागू की गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है.

सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का बड़ा अभियान

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहे ‘सांसद खेल महोत्सव’, खेल प्रतिभाओं को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का बड़ा अभियान है. इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर खेलों में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने तपोवन में स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट तथा मेस में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए अपनी सांसद निधि से धन देने की घोषणा की.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola