मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार होने से बचा विमान, बीएमसी ने कहा- लियरजेट 45 में सवार सभी 8 लोग घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Sep 2023 7:35 PM
हादसे के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर दोनों रनवे को बंद कर दिया गया है. जैसे ही विमान रनवे पर फिसला, फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. एयरपोर्ट कर्मी तुरंत हरकत में आ गये.

मुंबई हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक छोटा विमान हादसे का शिकार होने से बच गया. दरअसल 14 सितंबर 2023 को विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा वीएसआर वेंचर्स का लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय फिसल गया. विमान में चालक दल के दो सदस्यों सहित 8 लोग सवार थे.

डीजीसीए ने बताया, भारी बारिश के बीच छोटा विमान रनवे पर फिसल गया. घटना के वक्त भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर दृश्यता 700 मीटर थी. बीएमसी ने बताया विमान हादसे में घायल 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
#UPDATE | Total 8 injured after VSR Ventures Learjet 45 aircraft VT-DBL operating flight from Visakhapatnam to Mumbai was involved in runway excursion while landing on runway 27 at Mumbai airport: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) https://t.co/IpJ50e2kQ2
— ANI (@ANI) September 14, 2023

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर दोनों रनवे को बंद कर दिया गया है. जैसे ही विमान रनवे पर फिसला, फौरन राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. एयरपोर्टकर्मी तुरंत हरकत में आ गये.

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के प्रवक्ता ने हादसे के बारे में बताया, वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल 6 यात्रियों और 2 चालक दल के सदस्यों के साथ विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था, जो मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

13 सितंबर को भी एक विमान हादसे का शिकार होने बच गया. दरअसल अदिस अबाबा जा रहा इथियोपियन एयरलाइंस का एक विमान कॉकपिट में धुआं निकलने के बाद बुधवार तड़के उड़ान भरने के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया.

सूत्रों के मुताबिक बोइंग 777-8 विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या ईटी 687 ने बुधवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की.

विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर लौट आया और आपातकालीन लैंडिंग की गई. विमान में से धुंआ निकल रहा था और कई यात्री घबरा गए थे. विमान में 240 से अधिक लोग सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










