Viral Video: ‘आज तो हड्डी-पसली एक कर देंगे! पड़ोसियों की लड़ाई में छिड़ा युद्ध जैसे हालात, चले ईंट-पत्थर और बांस 

Updated:
विज्ञापन
Viral Video two neighbours fight throw rock brick and bamboo on each other
Viral Video two neighbours fight throw rock brick and bamboo on each other

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो परिवारों के सभी सदस्य मिलकर ईंट-पत्थर फेंककर एक-दूसरे को मारते हैं. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: पड़ोसियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है. लेकिन क्या हो जब जुबानी लड़ाई मार-पीट पर उतर जाए? ऐसा ही एक पड़ोसीयो के बीच मार-पीट का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पड़ोसियों के बीच लड़ाई लात-घुस्सों से कई ज्यादा आगे बढ़ गई है. दोनों गुट एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक परिवार के सभी सदस्य घर की सीमा में रहते हुए पड़ोसी पर ईंट फेंककर हमला कर रहे हैं. वहीं, घर के बाहर खड़ा पड़ोसी बांस से उन पर हमला कर रहा है. दोनों एक-दूसरे पर ऐसे हमला कर रहे हैं कि मानो आज एक-दूसरे का हाथ-पैर तोड़कर मानेंगे. देखते ही देखते बांस डंडों से हमला करने के बाद बाहर खड़ा पड़ोसी भी उन पर ईंटें फेंकने लगता है. यह सिलसिला कई घंटों तक ऐसे ही चलता रहता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kumardeepak7888 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DKWb4tyo9aA/?utm_source=ig_web_copy_link

यह भी पढ़े: Viral Video: दूल्हे और महिला की लड़ाई में दुल्हन बनी बलि का बकरा, कुटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola