Viral Video: बेटे ने अपनी मां के लिए लिखा ऐसा निबंध कि पढ़कर मम्मी हो गई आग-बबूला, वायरल हो रहा वीडियो

Updated at : 13 May 2025 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. एक बेटे ने अपनी मां पर जो निबंध लिखा है शायद ही ऐसा निबंध किसी ने लिखा हो.

विज्ञापन

Viral Video: मदर्स डे पर एक बच्चे ने अपनी मां पर ऐसा निबंध लिखा कि वो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. निबंध पढ़कर उसकी मां आग बबूला हो उठी. बच्चे के लिखे निबंध को पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. निबंध में बच्चें ने जिक्र किया है कि उसकी मां को दादी, नानी, उसके पिता और वो खुद क्या समझता है. बच्चें के लिखे निबंध को सोशल मीडिया में खूब पढ़ा जा रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा स्कूल से आ रहा है. उसकी मां ने पूछा की उसे आने में देर कैसे हो गई. बस बताता है कि बस ड्राइवर के कारण देरी हुई है. इसके बाद बच्चे ने अपनी मां को बताया कि आज स्कूल में अपनी मां पर निबंध लिखने को कहा गया था. उसकी मां उत्सुकतावश पूछती है कि उसने अपनी मां के लिए क्या लिखा, इसके बाद मां अपने बच्चे की कॉपी निकालकर निबंध पढ़ने लगती है. निबंध पढ़ने के साथ-साथ मां का पारा भी बढ़ने लगता है.

क्या लिखा है निबंध में

बच्चे ने अपने निबंध में लिखा कि ‘मेरी मां जैसी कोई नहीं है. सभी की मां तो इंसान होती है, मेरी मां के कई रूप हैं. पापा उन्हें नागिन कहते हैं. नानी कहती हैं मेरी बेटी तो गाय है. नानाजी कहते हैं बिल्ली जैसी किसी की सगी नहीं है. मां को दादी कहती है तोते जैसी पटर-पटर जुबान चलाती है. अपने नजरिये पर उसने लिखा कि लेकिन, मुझे मेरी मां शेरनी लगती है. पापा से झूठ बोलती है और मुझे सच बोलने की नसीहत देती है. मै मेरे पापा क्या मेरी मम्मी से तो पूरा मोहल्ला डरता है.

वायरल हो रहा वीडियो

बच्चे का लिखा निबंध सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है. अब इस वीडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा ‘लाजवाब गजब मजा आ गया जो रियलिटी है वही बच्चे ने बताया है.’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बहुत ही वैचारिक और वास्तविक निबंध है, तारीफ होनी चाहिए.’एक और यूजर ने लिखा ‘बच्चे के लिखने के स्किल की तारीफ करनी होगी लिखा बहुत अच्छा है.’  

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola