Viral Video : आयुषी रावत ने Valentine Day पर एक्स बॉयफ्रेंड से लिया अलग अंदाज में बदला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Feb 2025 8:02 AM
पिज्जा डिलीवरी बॉय
Viral Video : गुरुग्राम की 24 वर्षीय आयुषी रावत ने वैलेंटाइन डे पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से अनोखे ढंग से बदला लिया. देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि 24 साल आयुषी रावत ने वैलेंटाइन डे पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से अनोखे ढंग से बदला लिया. आयुषी ने उसके घर पर कैश ऑन डिलीवरी के जरिए से 100 पिज्जा भेजे, जिससे एक्स बॉयफ्रेंड और डिलीवरी कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम हैंडल @naughtyworld ने भी शेयर किया है. देखें वीडियो
वैलेंटाइन डे, जहां प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गिफ्ट, चॉकलेट और फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं, वहीं आयुषी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया. एक्स बॉयफ्रेंड, जो इस पिज्जा डिलीवरी से हैरान था, भुगतान करने में असमर्थता जताते हुए डिलीवरी बॉय से भिड़ गया. दोनों के बीच मारपीट होते-होते रह गया.
पिज्जा कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेटजी तो नहीं?
घटना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोग डिलीवरी बॉय के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं, जबकि कुछ आयुषी की इस चालाकी की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर का मानना है कि यह पिज्जा कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रेटजी हो सकती है, और यदि ऐसा है, तो यह काफी मजेदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










