Viral Video : होली का ये वीडियो देखकर हंसते–हंसते पेट पकड़ लेंगे आप

रंग लगाने का बदला लेती लड़की
Viral Video : होली के अवसर ���र यूं तो कई वीडियो आप देख रहे होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप हंसते–हंसते लोट–पोट हो जाएंगे. देखें क्या है वीडियो में.
Viral Video : होली पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. आपने भी इससे पहले होली का ऐसा मजेदार वीडियो शायद न देखा हो. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की साफ–सुथरी अपने घर से बाहर निकल रही है. इसी बीच मोहल्ले का एक लड़का अपने हाथ में रंग लेकर पहुंचता है. वह लड़की को रंग लगाता है. इसके बाद लड़की जो करती है, वो देखने लायक है. देखें वीडियो
वीडियो में दिख रहा है कि अपने ऊपर रंग लगने के बाद लड़की सबसे पहले लड़के को नहलाती है. इसके बाद उसके चेहरे पर क्रीम लगती है. उसे तैयार करती है. नए कपड़े पहनाती है. लड़की अपने हाथों से लड़के के बाल कंघी करती दिखती है. अब आता है वीडियो का सबसे मजेदार पार्ट. लड़की उस लड़के को तैयार करने के बाद उसके ऊपर रंग डाल देती है. लड़के को हैप्पी होली के बदले सेम टू यू बोलती हुई दिखती है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया
इसके बाद लड़के को समझ आता है कि लड़की ने ऐसा क्यों किया. वीडियो को oy_dangode921 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसपर लगातार रिएक्शन यूजर दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










