Viral Video: नीला शरीर और लाल सिर… जितना सुंदर उतना ही जहरीला, वायरल हो रहा ब्लू कोरल स्नेक का वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jul 2025 7:03 PM

विज्ञापन

Viral Video Snake

Viral Video: ब्लू कोरल स्नेक एक आकर्षक रंग वाला पतला और मध्यम आकार का सांप है. इसके शरीर का रंग गहरा नीला होता है, जिसमें काफी चमक होती है. दोनों बगल से इसके सफेद या हल्के नीले रंग की धारियां बनी होती है. इसके काले रंग का डॉट होती है तो इसे और आकर्षक बनाता है. इसका सिर और पूछ का रंग लाल होता है.

विज्ञापन

Viral Video: दुनिया भर में सांपों की ढेरों प्रजातियां हैं. इनमें कुछ बहुत जहरीले हैं तो कुछ सांपों की प्रजातियों में जहर नहीं होता है. कुछ सांपों को छोड़कर इनकी अधिकतर प्रजातियां काफी खतरनाक होती है. इन्हीं में से एक है ब्लू कोरल स्नेक. यह सांप जितना सुंदर दिखता है उतना ही यह जहरीला होता है. इसकी एक बूंद जहर कई लोगों को मार सकता है. सोशल मीडिया पर ब्लू कोरल स्नेक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दुनिया के घातक सांपों में आता है कोरल ब्लू स्नेक

ब्लू कोरल स्नेक एक आकर्षक रंग वाला पतला और मध्यम आकार का सांप है. इसके शरीर का रंग गहरा नीला होता है, जिसमें काफी चमक होती है. दोनों बगल से इसके सफेद या हल्के नीले रंग की धारियां बनी होती है. इसके काले रंग का डॉट होती है तो इसे और आकर्षक बनाता है. इसका सिर और पूछ का रंग लाल होता है. छोटा और पतला होने कारण यह काफी फुर्तीला भी होता है. सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक बड़े से पत्ते पर ब्लू कोरल स्नेक कुंडली मार बैठा है. उसके सिर और पूंछ लाल रंग के हैं.

काफी शर्मीले स्वभाव के होते है कोरल ब्लू स्नेक

कोरल ब्लू स्नेक आमतौर पर दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं. ये सांप काफी ज्यादा जहरीला होता है. इसके काटने से इंसान की अगर जान बच भी जाती है तो वो आजीवन अपंग बना रहता है. इनकी प्रजाति काफी शर्मीले स्वभाव की होती है. यह इंसानों से बचती है. जब तक उन्हें गुस्सा न आए या इन्हें भागने का रास्ता ना मिले तब तक ये हमला नहीं करते. कोरल ब्लू स्नेक दूसरे सांपों को भी खाते हैं.

कई यूजर्स ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर कोरल ब्लू स्नेक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kamleshksingh के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने कोरल ब्लू सांप के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. कईयों ने इसे बहुत खूबसूरत कहा है. कई यूजर्स ने कहा कि सुंदर लेकिन बहुत किलर सांप.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola