Viral Video: अपनी मां के पंखों के बीच बैठ पानी में तैरते दिखे नन्हे हंस, दिल को छू लेगा यह क्यूट वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि एक हंस की पीठ पर उसके दो बच्चे बैठे हैं. दोनों बच्चे अपनी मां की पंखों के अंदर छिपे हुए हैं. बीच-बीच में दोनों बच्चे पंखों के बीच से अपने सिर निकालकर आप पास के नजारे भी देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया गया है.

विज्ञापन

Viral Video: एक बच्चे के लिए उनकी दुनिया उसकी मां होती है. खास कर जानवरों में तो मां ही सब कुछ होती है. उन्हें खाना खिलाना, उनका ख्याल रखना, दूसरे शिकारियों से उन्हें बचाना… सब उनकी मां की जिम्मेदारी होती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है.25 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि हंस के बच्चे अपनी मां की पीठ पर दोनों पंखों के बीच बैठकर बड़े आराम से तैर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है.

वीडियो में क्या दिख रहा?

वीडियो में दिख रहा है कि एक हंस की पीठ पर उसके दो बच्चे बैठे हैं. दोनों बच्चे अपनी मां की पंखों के अंदर छिपे हुए हैं. बीच-बीच में दोनों बच्चे पंखों के बीच से अपने सिर निकालकर आप पास के नजारे भी देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया गया है. इस क्यूट वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया है. कई लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इसे अब तक एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को कई लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

कई लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. कोई यूजर ने वीडियो को ब्यूटीफुल कहा है तो किसी ने वीडियो पर अमेजिंग लिखा है. एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘हंसों के बारे में यह कभी नहीं पता था, क्या ऐसे और भी पक्षी हैं जो ऐसा करते हैं?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा है ‘प्यार का सुंदर रूप.’ कई अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर कमेंट किया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola