Viral Video: ब्लैक पैंथर और जगुआर में होने लगी पटका-पटकी, इसके बाद जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Animal Fighting

Viral Video Animal Fighting

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि ब्लैक पैंथर और जगुआर आपस में पटका-पटकी कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. हालांकि वीडियो देखने से साफ हो जा रहा है कि फाइटिंग दोस्ताना है, और दोनों एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला कानून चलता है. यहां जब भी दो खूंखार और शिकारी जानवर आपस में मिलते हैं तो खूनी जंग निश्चित होती है. लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा अपवाद भी देखने को मिलता है जब दो जानवर आपस में लड़ने की बयाए एक दूसरे के दोस्त बन जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ब्लैक पैंथर और जगुआर में पटका-पटकी

वीडियो में दिख रहा है कि ब्लैक पैंथर और जगुआर आपस में पटका-पटकी कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. हालांकि वीडियो देखने से साफ हो जा रहा है कि फाइटिंग दोस्ताना है, और दोनों एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं. जंगल के दो खूंखार शिकारी होने के बावजूद दोनों का आपस में बहुत दोस्ताना रवैया है. यूजर्स को ब्लैक पैंथर और जगुआर के बीच की बॉन्डिंग काफी पसंद आई है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. इसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर @leandro_silveira_iop के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर इस पर कमेंट किया है. कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola