Viral Video: देखते-देखते जिंदा सांप को निगल गया कोबरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग के कोबरा ने गेहुंआ रंग के छोटे सांप को जिंदा निगल लिया. काले वाले सांप ने उसे पूंछ की तरफ से खाना शुरू किया और कुछ ही पलों में उसे पूरी तरह निगल लिया.

विज्ञापन

Viral Video: जीव जीवस्य भोजनम्… जंगली जानवरों में तो यह नियम पूरी तरह से लागू होता है. यहां हर एक जीव दूसरे जानवर का शिकार है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग का कोबरा एक छोटे से सांप को अपना निवाला बना लिया. छोटे सांप ने बचने की कई कोशिश की, लेकिन काले वाले सांप ने देखते ही देखते उसे पूरा चट कर दिया. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कोबरा ने सांप को जिंदा निगल लिया

वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग के कोबरा ने गेहुंआ रंग के छोटे सांप को जिंदा निगल लिया. काले वाले सांप ने उसे पूंछ की तरफ से खाना शुरू किया और कुछ ही पलों में उसे पूरी तरह निगल लिया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जंगल की एक झाड़ वाले इलाके में छोटा सांप छिपा हुआ था. इसी दौरान एक बड़े से कोबरा ने उसे पकड़ लिया और जिंदा ही निगल लिया.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है यह सांप को सांप के द्वारा खाने वाली दुनिया है. 46 सेकंड के वीडियो में दिख भी यही रहा है कि कैसे एक बड़े सांप ने छोटे सांप को जिंदा निगल लिया.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मुझे सांप खाने वाला सांप कहां मिलेगा?’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘पृथ्वी पर सबसे घृणित प्राणी. कोई आश्चर्य नहीं कि शैतान को सर्प कहा जाता है.’ इस वीडियो में कई लोगों ने कमेंट किया है. कुछ यूजर्स इसे कुदरत का नियम बता रहे हैं, तो कई लोगों ने छोटे सांप के प्रति संवेदना जताई है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola