Viral Video: तालाब में हल्दी डाल रहा था युवक, सांप ने समझ लिया कुछ और… फिर जो हुआ, वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jul 2025 7:35 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक तालाब में पहुंचकर अपनी रील को शूट कर रहा है. वो तालाब में एक बड़े चम्मच से हल्दी डाल रहा है. इसी दौरान पानी के अंदर से एक जहरीला सांप बाहर आकर सीधा उसपर हमला कर दिया. यह देख युवक की सांस ही अटक गई. सिर पर पैर रखकर वो तालाब से भाग.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील बनाना युवाओं का क्रेज बनता जा रहा है. लीग से हटकर रील बनाने के चक्कर में कई बार युवा अपनी जान को ही खतरे में डाल दे रहे हैं. हाल के दिनों में एक हल्दी वाला ड्रेंड वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, उसी के चक्कर में एक युवक भी कुछ नया करने तालाब के किनारे पहुंच गया. लेकिन, यहां जो हुआ उसके बाद उसे सिर पर पैर रखकर भागना पड़ा. ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में युवक की जान पर बात आ गई. यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. यह सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हुआ है.

थोड़ी देर और होती तो जान पर बन आती!

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवक तालाब में पहुंचकर अपनी रील को शूट कर रहा है. वो तालाब में एक बड़े चम्मच से हल्दी डाल रहा है. इसी दौरान पानी के अंदर से एक जहरीला सांप बाहर आकर सीधा उसपर हमला कर दिया. यह देख युवक की सांस ही अटक गई. सिर पर पैर रखकर वो तालाब से भाग. सांप से हमले से डरकर भागने के चक्कर में उसकी धोती भी खुल गई, लेकिन उसकी परवाह न करते हुए वो वहां से गिरते पड़ते किसी तरह भागा.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर sanu_ansari1222 के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, और लाइक किया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है. कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने वीडियो देखकर इसपर हंसने वाला इमोजी भी लगाया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola