Viral Video: दादा बनने की उम्र में अंकल बने जिमनास्ट, दिखाया अनोखा करतब

Updated:
विज्ञापन
Viral Video of a Man

Viral Video of a Man

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी जिमनास्ट की तरह करतब करता हुआ नजर आ रहा है. उसे देखने वालों के मुंह खुले के खुले रह गए. आप भी देखें अंकल का टैलेंट.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां वीडियो की बाढ़ आई रहती है. इसमें जानकारी देने वाले वीडियो से लेकर आपको हंसाने और हैरान कर देने वाले अजीबोगरीब वीडियो भी मिल जाएंगे. इसी बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी अनोखा करतब करता हुआ नजर आ रहा है. वह अपनी गाड़ी के पीछे लगे रॉड में लटककर जिमनास्ट की तरह करतब करता हुआ देखा जा सकता है. आदमी की इस फुर्ती को देख व्यूअर्स दंग रह गए हैं. वीडियो में उस रास्ते से गुजर रहे दो लड़के आदमी को देख इतने चौंक जाते हैं कि उनकी आंखें फटी रह जाती हैं.

आदमी का गजब है टैलेंट!

कमेंट सेक्शन में लोग अपनी हैरानी जताते हुए लिख रहे हैं कि यह आदमी बहुत टैलेंटेड है और साथ ही उसे बहुत तंदुरुस्त भी बता रहे हैं. एक ने लिखा है कि यह वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि उसके पास बोलने के लिए कोई शब्द ही नहीं बचे. व्यूअर्स ने यह भी लिखा है कि इस आदमी को देख विश्वास हो गया कि ‘एज इज जस्ट अ नंबर’. वीडियो को लगभग 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. लाइक्स मिलने के साथ-साथ वीडियो को खूब शेयर भी किया गया है.

विज्ञापन
Anjali Pandey

लेखक के बारे में

By Anjali Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola