Viral Video:  एक मिनट का वीडियो हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा, नहीं देखी होगी घोड़े की ऐसी हरकत, वीडियो हो रहा वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: घोड़ों क मस्ती का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक घोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में दिख रहा है कि एक घोटा कमरे के अंदर आ गया है और वो टेबल पर चढ़ा हुआ है. उसके दोनों अगले पैर एक कबड में है. इसके बाद घोड़ा असंतुलित होकर गिर गया. इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि एक घोड़ा दौड़ते-दौड़ते पीछे की ओर मुड़ा जाता है जिससे असंतुलित होकर वो जमीन में गिर गया. एक अन्य सीन में दिख रहा है घोड़ा एक शख्स की नकल उतार रहा है. उसी के जैसा अपना सिर हिला रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घोड़ों की मस्ती का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसके कैप्शन पर लिखा है ‘घोड़े हमेशा ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे पशु चिकित्सक मुफ्त है.’ कई लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है.

लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रिया

वीडियो को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.एक यूजर ने लिखा ‘अविश्वसनीय जीव.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘घोड़े निश्चित रूप से जानते हैं कि कैसे पोज देना है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘फनी वीडियो.’ कई और यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola