Viral Video: मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं, बच्चे को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ी

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Jun 2025 3:14 PM

विज्ञापन
Viral Video mother save her child from kidnapper
Viral Video mother save her child from kidnapper

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति घर के बाहर से एक बच्चे का अपहरण करने की कोशिश कर रहे हैं. तभी उनकी मां आ जाती है और उनसे भिड़कर अपने बच्चे को बचाती है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: मां को दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा कहा जाता है. वह सारे दुख बर्दाश्त कर लेती हैं. लेकिन जब सवाल उनके बच्चे का आता है तो वह एक छोटा सा जख्म भी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं. एक ऐसी ही योद्धा मां का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने बच्चे के लिए बिना अपनी जान की चिंता किए गुंडों से भिड़ जाती है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति घर के बाहर हैं. एक व्यक्ति बाइक पर बैठा हुआ है और एक व्यक्ति दरवाजे के पास खड़ा है. दोनों ने फॉर्मल कपड़े पहन रखे हैं, जैसे कोई व्यक्ति घर-घर जाकर अपने सामान या पॉलिसी बेचने के समय पहनता है. घर का दरवाजा खोलकर जैसे ही बच्चा बाहर आता है, व्यक्ति पहले देखता है कि आस-पास कोई है या नहीं. एक बार आश्वस्त होने के बाद कि कोई नहीं है, वह तुरंत बच्चे को गोद में उठाता है और बाइक पर बैठाकर भागने लगता है. तभी अचानक से उसकी मां दौड़ते हुए आती है और बाइक पर कूद जाती है. वह अपने बच्चे को कशकर पकड़ लेती है और उनके हाथों से छुड़ाती है. वह जोर-जोर से चिल्लाकर शोर मचाने लगती है. दोनों व्यक्ति डरकर वहां से भागने लगते हैं. इतने में पड़ोसी भी घर से बाहर निकल आते हैं और दोनों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video: तीन दोस्त थे बाइक पर सवार, दो गिरे नाली में, एक ने किया कुछ ऐसा कि देखकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola