Viral Video: इस आदमी में घुस गई ब्रूस ली की आत्मा, लुंगी पहनकर सड़क पर करने लगा कुंग फू और कराटे

Viral Video: एक व्यक्ति का बीच सड़क पर अजीबो-गरीब अंदाज में कराटे करते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें व्यक्ति को लुंगी पहनकर कराटे करते हुए ट्रैक्टर के नीचे से रेंगते हुए गुजरते हुए देखा जा सकता है. देखें इस वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बीच सड़क पर किसी योद्धा की तरह जंग में जाने की तैयारी कर रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति शर्ट और लुंगी पहनकर रास्ते पर खड़ा है. अचानक से वह अपनी लुंगी उठाकर कमर में लपेटता है और कुंग फू और कराटे करना शुरू कर देता है. जिस कारण से सड़क से गुजर रही गाड़ियां रुक जाती हैं.
वीडियो में नजर आ रहा है व्यक्ति अजीबो-गरीब हरकत करते हुए अपने सामने खड़े ट्रैक्टर के नीचे घुस जाता है. वह धीरे-धीरे ��पने हाथों के बल पर रेंगते हुए उसके अंदर से गुजरने लगता है. वहां खड़े लोग हैरानी से व्यक्ति को देखते हैं. साथ ही कुछ लोग व्यक्ति का वीडियो बनाने लगते हैं, लेकिन व्यक्ति को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. वह अपने इस अनोखे करतब को जारी रखता है.सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है.
यह भी पढ़े: Petrol-Diesel in Delhi : पेट्रोल पंप में नहीं मिल रहा पेट्रोल–डीजल, काटा जा रहा है चालान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए