उड़ान से पहले ही लैंडिंग! जुगाड़ू पैराशूट के साथ दीवार से कूदा युवक, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video man make parachute from plastic and wooden stick
Viral Video man make parachute from plastic and wooden stick

Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को प्लास्टिक और लकड़ियों से बने पैराशूट की मदद से ऊंचाई से कूदते देखा जा सकता है. आगे किया हुआ जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो को जो की सोशल मीडिया पर लोगों को खुब हंसा रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को जुगाड़ू पैराशूट की मदद से पैराग्लाइडिंग करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति ने प्लास्टिक और लकड़ियों की मदद से पैराशूट की तरह दिखने वाला एक अनोखा सूट बनाया है. वह उसे पहनकर घर की दीवार पर चढ़ जाता है. उसके दोस्त नीचे खड़े होकर वीडियो बनाते हैं.

व्यक्ति पूरे जोश में दीवार से कूद जाता है. लेकिन हवा में उड़ने की जगह व्यक्ति सीधा जाकर नीचे जमीन पर गिर जाता है. हालांकि दीवार की ऊंचाई ज्यादा नहीं होती है. इस कारण व्यक्ति को ज्यादा चोटें नहीं आती हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है. लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि व्यक्ति की उड़ान शुरू होते ही खत्म हो गई.

यह भी पढ़े: Viral Video: क्रिकेटरों का बाप निकला हाथी, लगाए ऐसे चौके छक्के कि वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola