Viral Video: प्रेमिका से लड़ाई के बाद खिड़की से कूदा प्रेमी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को प्रेमिका से विवाद बाद खिड़की से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस हैरान कर देने वाले वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के लड़ाई का वीडियो वाररल होते रहता है. ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सख्स अपनी प्रेमिका के साथ लड़ाई कर रहा है. दोनो के बीच कई घंटो से तीखी नोक-झोंक चलती है. जिससे व्यक्ति का गुस्सा भड़कने लगता है. इसके बाद जो व्यक्ति करता है उसके बारे कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा. वह घर की खिड़की की ओर दौड़कर जाता है और बंद खिड़की के ऊपर छलांग लगा देता है. पहली बार तो उसकी प्रेमिका उसको पकड़ कर रोक लेती है लेकिन व्यक्ति लगातार कूदने की कोशिश में लगा रहता है. व्यक्ति किसी तरह महिला से खुद को छुड़वाता है फिर दौड़कर खिकड़ी के पास जाता है और कूद जाता. इससे खिकड़ी का कांच टूट जाता है और वह सीधा जा कर नीचे गिर जाता है. यह देख महिला डर जाती है और खिड़की के बाहर उसे देखने लगती है.
हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर घर होने के कारण उससे कुछ नहीं होता. केवल शरीर पर जमीन पर गिरे कांच के टुकड़ों के कारण खरोचें आ जाती हैं. इसके बाद भी व्यक्ति हार नहीं मानता, वह फिर से उठता है और दौड़ते हुए वहां से भाग जाता है. इस बार उसकी प्रेमिका उसे नहीं रोकती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: शादी छोड़कर दूल्हा क्यों हटवाने लगा रास्ते की गाड़ियां? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए