Viral Video: शादी छोड़कर दूल्हा क्यों हटवाने लगा रास्ते की गाड़ियां? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
groom stand on road clearing traffic for ambulance
दुल्हा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इसमें एक दूल्हा रास्ते पर खड़े होकर गाड़ियों को हटवाते हुए नजर आ रहा है. इसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. दूल्हा ऐसा क्यों कर रहा है, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक दूल्हा रास्ते पर खड़ा होकर गाड़ियों को रास्ते से हटवा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति शादी की शेरवानी पहनकर रास्ते पर खड़ा है,उसने अपने सिर पर पगड़ी बांधी हुई है और हाथों में तलवार लिए हुए है. बताया जा रहा है कि जब व्यक्ति दुल्हन के साथ घर बारात लेकर जा रहा था, सभी बाराती रास्ते पर डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे. आमतौर पर जैसे बारात के कारण रास्ते पर जाम लग जाता, ठीक वैसा ही यहां भी हुआ. शादी के इस नाच-गान के बीच एक एंबुलेंस उसी रास्ते पर आ जाती है. लेकिन रास्ते पर जाम होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं जा पाती है और वहीं खड़ी हो जाती है.

जब दूल्हे को इस बात का पता चलता है कि उसके बारात के कारण एंबुलेंस नहीं जा पा रही है, तो वह गाड़ी से उतरकर तुरंत एंबुलेंस के पास जाता है. वह सभी को बोलकर पहले डीजे बंद करवाता है, फिर सभी बारातियों से रास्ता खाली करने को कहता है. सभी बाराती रास्ता खाली कर देते हैं, लेकिन तब भी रास्ते पर बाकी गाड़ियों के कारण जाम लगा ही रहता है. जिसके बाद दूल्हा खुद एक ट्रैफिक पुलिस की तरह रास्ते पर खड़ा होकर गाड़ियों को रास्ते से हटवाने में लग जाता है. वह किसी तरह एंबुलेंस के लिए जल्दी से जल्दी रास्ता साफ करवाता है. जिसके बाद एंबुलेंस मरीज को लेकर वहां से चली जाती है. इसके बाद फिर से दूल्हा भी बारातियों के साथ धूमधाम से नाचते-गाते हुए दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंच जाता है.

यह भी पढ़े: Video : जोरदार धमाका और उड़‍ गया आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola