Video : जोरदार धमाका और उड़‍ गया आतंकी आदिल हुसैन थोकर का घर

Updated:
विज्ञापन
Terrorist Adil Sheikh House Demolished

Video : पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. मृतकों में अधिकांश पर्यटक थे, जो भारत के विभिन्न राज्यों से जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर आए थे. यह हमला बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुआ था. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. देखें कैसे धमाके से उड़ाया गया आतंकी के घर को.

विज्ञापन

Video : 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है. अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित आदिल के घर को सुरक्षाबलों ने बम से उड़ा दिया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि धमाके के बाद घर पूरी तरह से तबाह हो गया. आदिल थोकर को आदिल गुरी के नाम से भी जाना जाता है. उसपर इस हमले की योजना बनाने और पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद से उसे अंजाम देने का आरोप है. देखें वीडियो.

आसिफ शेख का घर गिराया गया

पहलमाग हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिससे पूरे देश में गुस्सा फैल गया. दूसरी ओर, हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हुई है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने त्राल में स्थित उसके घर को बुलडोजर से गिरा दिया है. इन दोनों आतंकियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Pahalgam Attack : कश्मीरी गाइड ने छत्तीसगढ़ के बच्चों की जान बचाई, पढ़ें आतंकी हमले के वक्त कहां थे ये लोग

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola