ePaper

Viral Video: आधा भारत नहीं जानता यह है भारत की सबसे महंगी आइसक्रीम! देखकर ही मुंह में आ जाएगा पानी

Updated at : 09 Apr 2025 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आइसक्रीम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लजीज आइसक्रीम को बनाते दिखाया जा रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आइसक्रीम बनते दिखाया जा रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भारत की सबसे महंगी आइसक्रीम है. आइसक्रीम को बहुत अच्छे और सुव्यवस्थित ढंग से तैयार किया जा रहा है. इसके बनते देखकर ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाए. वीडियो में दिख रहा है कि कितनी स्वादिष्ट यह आइसक्रीम होगी. सोने से कोटेट वाली इस आइक्रीम की कीमत भी इसी की तरह स्पेशल है, जिसे सुनकर आम लोगों के माथे पर पसीना आ जाए.

सोने से कोटेट वाली आइसक्रीम

हैदराबाद की इस खास आइसक्रीम की कीमत 12 सौ रुपये बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह भारत की सबसे महंगी आइसक्रीम भी है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट स्टाफ आइसक्रीम के स्पेशल कोन में ठोस चॉकलेट के टुकड़े, पिघला हुआ चॉकलेट, कुछ नट्स, और चॉकलेट आइसक्रीम डाल रहा है. इसके बाद वो आइसक्रीम पर क्रीम की एक मोटी परत चढ़ा रहा है. सोने की एक परत भी वो आइसक्रीम में लगा रहा है. कई सारे टॉपिंग्स से स्टाफ आइसक्रीम को सजा रहा है. पूरी तरह से बनने के बाद आइसक्रीम काफी खूबसूरत और लजीज दिख रही है.

वायरल हो रहा है वीडियो

एक फूड ब्लॉगर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foodiedaakshi आईडी से इसे पोस्ट किया गया है. इसके कैप्शन पर लिखा है ‘हैदराबाद की सोने की परत चढ़ी आइसक्रीम भारत की सबसे महंगी आइसक्रीम.’ छोटे से इस वीडियो क्लिप को एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों लोगों ने इसे लाइक और कमेंट किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘किडनी बेचकर आता हूं फिर खाऊंगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘अरे मैंने अंबानी जी की शादी में खाई थी.’ एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट लोगों ने शेयर किया है. वहीं कई लोगों ने अपना रिएक्शन इमोजी बनाकर पेश किया है.

Read Also

Viral Video: दरियादिल भैंसा! ऐसे बचाई कछुए की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: दिनदहाड़े महिला से छिनतई, ऐसी शर्मनाक करतूत देख फट जाएगा कलेजा, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola