Viral Video: असली कौन है?IIT कानपुर के इस रोबोट को देख कुत्ते भी रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: असली कौन है?IIT कानपुर के इस रोबोट को देख कुत्ते भी रह गए हैरान

robot dog

Viral Video: आईआईटी कानपुर के कैंपस से एक रोबोट कुत्ते के साथ साधारण कुत्तों को खेलते हुए वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखें वीडियो में क्या हे खास.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 3-4 कुत्तों को मिलकर एक रोबोट डॉग के साथ खेलते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो आईआईटी कानपुर का है, जहां कुछ छात्रों ने मिलकर एक कुत्ते जैसा रोबोट बनाया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि रोबोट बिल्कुल एक असली कुत्ते की तरह चार पैरों पर खड़ा है. वह इधर-उधर आम कुत्ते की तरह उछल-कूद कर रहा है. उसे देख बाकी कुत्ते हैरान हैं. पहले तो सभी कुत्ते रोबोट को देख उस पर भौंकने लगते हैं, लेकिन कुछ देर बाद उनके बीच दोस्ती हो जाती है और सभी मिलकर मस्ती के साथ खेलने लगते हैं.

रोबोट अपने चाल-ढाल से एक साधारण कुत्ते की तरह ही लग रहा है, लेकिन उसका मेटल का शरीर और बिना सिर का ढांचा उसे साधारण कुत्ते से अलग बनाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर के आधिकारिक अकाउंट @IndianTechGuide द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हाईवे में टैंकर से टक्कर, कार के उड़ गए परखच्चे, दिल दहला देगा यह दर्दनाक वायरल वीडियो

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola