Viral Video: ‘तू बाप है? ओवर मत कर… पार्क में प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी तो पति पर ही लगी चिल्लाने

Updated:
विज्ञापन
Viral Video husband catch wife with lover in park while carrying baby
Viral Video husband catch wife with lover in park while carrying baby

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक शादीशुदा महिला पार्क में अपने प्रेमी के साथ घूमने आई है, जिसे उसका पति देख लेता है. महिला का पति जब उसे सवाल करता है, तो महिला उस पर चिल्लाने लगती है और कहती है, “ज्यादा रिएक्ट मत करो. तुम ज्यादा कर रहे हो.”

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पिता अपने छोटे से बच्चे को लेकर पार्क में घूमने आया हुआ है. बच्चे को देखकर लग रहा है कि शायद वह 4 से 5 महीने का होगा. इस दौरान उसकी नजर एक महिला पर पड़ती है, जो एक आदमी के साथ पार्क में बैठी हुई है. पास जाने पर पता चलता है कि वह उसी की पत्नी है. यह देखकर आदमी का गुस्सा भड़क जाता है और वह महिला के पास जाता है. महिला उसे देखकर घबड़ा जाती है.

लेकिन इसके बावजूद पति जब वह उसे सवाल करता है, तो पत्नी उसे उल्टा जवाब देने लगती है. पति कहता है, “आज तुमने हद पार कर दिया है,” जिस पर पत्नी कहती है, “तुम ज्यादा कर रहे हो.” वह बच्चे का हवाला देने लगती है, जिस पर पति कहता है, “मैं ही हूं जो सब कर रहा हूं बच्चे के लिए, तुम कुछ नहीं रही हो. मेरा मुंह मत खुलवाओ. अब मैं तुमसे बात भी नहीं करना चाहता हूं. तुम चली जाओ.” इस पर पत्नी फिर कहती है, “तुम ज्यादा रिएक्ट कर रहे हो. ज्यादा मत करो.” इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का महिला के लिए गुस्सा भड़क गया है और लोगों ने महिला की इस हरकत की कड़ी निंदा की है.

यह भी पढ़े: Viral video: मां… बस एक बार आ जाओ! अस्पताल में फूट-फूट कर रोता रहा 94 साल का बेटा, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola