Viral Video: हे राम! शख्स ने बालों को बनाया मछलियों का घर, देख लोग रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video hair style man turns head into aquarium and put fish inside
Viral Video hair style man turns head into aquarium and put fish inside

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखे हेयर स्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें व्यक्ति को सिर पर मछली पालते देखा जा सकता है. देखिए इस वायरल वीडियो को जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखा है.

विज्ञापन

Viral Video: महिला हो या आदमी, हर किसी को अपने बालों से बेहद प्यार होता है. अपने बालों को और भी ज्यादा सुंदर और एट्रैक्टिव बनाने के लिए लोग हजारों रुपये सैलून में जाकर खर्च करते हैं. तरह-तरह के प्रोडक्ट बालों के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक व्यक्ति ने जो अपने बालों के साथ किया, उसे देख आप हैरान हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सैलून में बैठा हुआ है. वहीं सैलून का एक हेयर स्टाइलिस्ट उसके बाल बना रहा है. उसके बाल बनाने का अंदाज इतना अनोखा है कि शायद ही किसी व्यक्ति ने आज तक देखा होगा. हेयर स्टाइलिस्ट उसके सिर पर नीले रंग का जेल की तरह दिखने वाला प्रोडक्ट लगाता है और बालों को सेट करता है. वह सिर के बीच वाले हिस्से को खाली रख बाकी सभी जगह जेल लगाकर उसे सुखा लेता है. जो कि देखने में बिल्कुल मछली को रखने वाले कांच के एक्वेरियम जैसा लग रहा है. हैरानी तो तब होती है जब व्यक्ति उस खाली हिस्से में पानी भरने लगता है. इसके बाद वह आदमी उसमें छोटी-छोटी मछलियां डाल देता है, जिससे व्यक्ति देखने में चलता-फिरता एक्वेरियम लगने लगता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 1 मिलियन से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: महिला माथे पर 8 मांग भर लगाती है सिंदूर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola