Viral Video: दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को अनोखा गिफ्ट, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हे का दोस्त दुल्हन को तोहफा दे रहा है, जिसे देख लोगों के होश उड़ जाते हैं. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कोई किसी को यह तोहफा भी दे सकता है. देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना शादियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही शादी से जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं. सगे-संबंधी एक-एक करके स्टेज पर आ रहे हैं और दोनों को तोहफे और आशीर्वाद दे रहे हैं. तभी दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर आता है.
वह उनके लिए एक ऐसा गिफ्ट लाता है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं. लोग बार-बार मुड़कर उसे देखने में लग जाते हैं. दरअसल, दूल्हे का दोस्त दुल्हन के लिए एक बकरी तोहफे में लेकर आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे का दोस्त काले रंग की बकरी दुल्हन के हाथों में दे रहा है, जिसे देख दूल्हा-दुल्हन हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.
यह भी पढ़े: Viral Video: शादी में दूल्हे का गुस्सा फूटा, दुल्हन को वरमाला पहनाने से किया इंकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए