Viral Video: ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर बेटी बना रही थी रील, मां ने की ऐसी कुटाई कि वीडियो हो गया वायरल

Updated:
विज्ञापन
mother beat daughter for making reel on train gate
mother beat daughter for making reel on train gate

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही होती है, जिससे उसकी मां देख लेती है. इसके बाद जो वह करती है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन रील बनाने वालों का वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ लोगों का रील बनाने का अंदाज देखकर हंसी आती है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी जान को खतरे में डालकर रील बनाते हैं. ऐसा ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल देती है, जिसे उसकी मां मार-मारकर सबक सिखाती है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही है, जिससे उसकी मां देख लेती है. महिला की मां गुस्से में उसकी तरफ आती है और महिला को पहले ट्रेन के दरवाजे से घसीटकर अंदर की ओर लेकर आती है. फिर सबके सामने चप्पल से मारना शुरू कर देती है. ट्रेन पर सवार सभी लोग महिला को हैरानी से देखने लगते हैं. महिला अपनी मां से माफी मांगने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी मां सुनने का नाम नहीं लेती है. देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video: जानवर नहीं ममता की मूरत है ये गोरिल्ला, मां को बच्चा लौटाकर जीता लोगों का दिल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola