Viral Video: कोबरा और अजगर की भयंकर लड़ाई, वीडियो देखकर कांप जाएगा दिल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Sep 2025 7:28 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर दो सांपों की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि किंग कोबरा और एक अजगर सांप में जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. जंग इतनी खतरनाक है कि वीडियो देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर दो सांपों की लड़ाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दोनों सांपों की लड़ाई दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस वीडियो में एक कोबरा और एक अजगर के बीच भयंकर लड़ाई देखी जा सकती है, जिसमें अजगर ने कोबरा के मुंह को अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर हैरानी और डर का अनुभव कर रहे हैं. 53 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि दो सांप एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं. इनमें से एक है किंग कोबरा और दूसरा है अजगर सांप. कोबरा, जो अपने जहरीले फन और तेज हमले के लिए कुख्यात है उसे करीब 4 से 5 फीट के एक अजगर ने अपनी कुंडली में जकड़ लिया है.
अजगर की पकड़ में आया कोबरा
अजगर ने कोबरा के मुंह को इस कदर जकड़ा हुआ है कि वो हिल भी नहीं पा रहा है. लड़ाई का यह दृश्य बेहद तनावपूर्ण है. कोबरा अजगर की पकड़ से छूटने के लिए छटपटा रहा है. है, लेकिन अजगर की पकड़ से छूट नहीं पा रहा है. अजगर धीरे-धीरे अपनी कुंडली में कोबरा को लपेटता जाता है, जिससे कोबरा की सांसें थमने लगती हैं. उसकी जीभ शिथिल पड़ रही है. और आंखें बाहर की तरह उभर गई है. वीडियो देखने से लग रहा है कि इस युद्ध का विजेता अजगर बन सकता है. हालांकि अजगर के पूंछ का एक छोटा हिस्सा कोबरा के मुंह में दबा हुआ है.
दोनों सांपों की भयंकर लड़ाई
जंगल का नियम है कि यहां ताकतवर ही जीतता है. हारने वाले को मौत मिलती है. वीडियो में दिख रहा है कि किंग कोबरा भले ही साइज में बड़ा है और काफी जहरीला भी है, लेकिन अपनी मजबूत मांसपेशियों के दम पर अजगर उसपर काबू पा लेता है. उसके मुंह को भी अपनी पूंछ से जकड़ लेता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सनसनी बन गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी बार देख रहे हैं. इसे इंटरनेट पर एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक साढ़े 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. किसी ने इसे जंगल का क्रूर स्वभाव कहा है तो किसी ने कहा कि वीडियो बनाने वाले ने बीच में हस्तक्षेप क्यों नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










