Viral Video : ओकर भागी हम लेले हैं, बिहार के बाहुबली अनंत सिंह का डुप्लीकेट वायरल

Anant Singh’s duplicate
Viral Video : बिहार के बाहुबली अनंत सिंह का डुप्लीकेट सामने आया है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी वीडियो देखकर हंस देंगे. देखें वीडियो.
Viral Video : बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह का वीडियो हमेशा सुर्खियों में रहता है. सोशल मीडिया यूजर उनके वीडियो और बातें सुनना पसंद करते हैं. इस बीच उनके डुप्लीकेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शख्स पूरी तरह से अनंत सिंह की नकल करता नजर आ रहा है. वह उसी अंदाज में जवाब देता दिख रहा है जिसे यूजर देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं. देखें वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अनंत सिंह की तरह दिखने की कोशिश करता शख्स बैठा हुआ है. वह उसी अंदाज में चश्मा लगाए बैठा है. रिपोर्टर उससे सवाल करता है वो भी चुनाव को लेकर. रिपोर्टर सवाल करता है कि कौन 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा. इसका जवाब आता है–नहीं जानते…इसपर रिपोर्ट नीतीश कुमार का नाम लेता है. इसके जवाब में शख्स कहता है–अखने बन जाए तो ओकर भागी हम हैं…कइसन पगला वाला सवाल करता है…लाबो रे…
ये भी पढ़ें : Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










