Viral Video: घोड़े की पूंछ से पंगा पड़ा भारी, कुत्तों को पड़ी ऐसी लात कि दिन में दिख गए तारे

Viral Video: एक घोड़ा कई सारे कुत्तों द्वारा परेशान किया जा रहा था. वे उसकी पूंछ को दांतों से खींचकर उसे तंग कर रहे थे, जिससे घोड़े का गुस्सा बढ़ा. उसने एक कुत्ते को जोर से लात मारी, जिससे वह हवा में उड़ते हुए दूर जाकर गिरा. इसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग का घोड़ा रस्सी से बंधा एक जगह पर खड़ा है. उसे चारों तरफ कुत्तों ने घेर रखा है. सभी कुत्ते एक-एक करके आते हैं और घोड़े की पूंछ खींचकर उसे परेशान करते हैं. पहले घोड़ा कुछ नहीं करता, बल्कि बार-बार कुत्तों से दूर हटने की कोशिश करता है.
लेकिन कुत्ते मानने का नाम नहीं लेते. अंत में घोड़े का सब्र टूट जाता है. वह गुस्से में एक कुत्ते को इतनी जोर से लात मारता है कि वह हवा में उड़ते हुए दूर जाकर गिरता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. लोगों ने इस वीडियो पर हंसते हुए प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कुत्ते के साथ सही हुआ. घोड़े ने उसे सही सबक सिखाया है.
हर कोई शांत रहता है ये उसकी कमज़ोरी नहीं उसका बड़प्पन होता है बाकी समझदार को इशारा काफ़ी होता है आगे तुम्हारी मर्जी!!!
— Mukesh Kumar Jat (@Mukeshmolasar) June 1, 2025
जनहित में जारी…..✍️ pic.twitter.com/TAA5G5vExe
यह भी पढ़े: Viral Video: कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर डिग्री लेने पहुंचा युवक, वजह जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए